अकीदत और गमगीन माहौल में निकला अलम का जुलूस
औरैया, जून 23 -- मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार को नगर में हजरत इमाम हुसैन की याद में अलम का जुलूस अकीदत, श्रद्धा और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह सबील लगाकर शर्बत पिलाया गया तथा लंगर तकसीम कर जुलूस का स्वागत किया गया। अलम का जुलूस सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला भराव से शुरू हुआ। जुलूस ऊंचाटीला, तिवारियान और चमनगंज होते हुए अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। दोपहर बाद चमनगंज तिराहे से जुलूस दिबियापुर-फफूंद मार्ग स्थित मोहल्ला मेवातियान पहुंचा, जहां मोहल्ला जुबैरी, केशरवानी और मेवातियान के अलम भी इसमें शामिल हो गए। यह भी पढ़ें- सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस इसके बाद दर्जन भर से अधिक अलम एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.