कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान टीम। अल्लाह की राह में कुर्बानी की याद दिलाने वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। जनपद की तमाम मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ भी की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही कुर्बानी देने की परंपरा को पूरा किया गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दिन भर उल्लास का माहौल रहा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। यह भी पढ़ें- नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों एवं ईदगाह में नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में लोग नहा-धोकर नए कपड़े पहन कर मस्जिदों की...