बुलंदशहर, फरवरी 19 -- मुकद्दस माह रमजान के दौरान गुरुवार को अकीदतमंदों ने पहला रोज़ा पूरे एहतराम और खालिस नीयत के साथ रखा। सुबह से ही घरों में इबादत और तिलावत का दौर चलता रहा। सेहरी के समय लोगों ने सुन्नत तरीके से खाना खाकर रोज़े की नीयत की और अल्लाह से रहमतों की दुआ मांगी। पहला रोजा 12 घंटे और 40 मिनट का रहा। दिनभर रोज़ेदारों ने सब्र और परहेजगारी का परिचय दिया। मस्जिदों और घरों में कुरआन पाक की तिलावत हुई। दोपहर बाद से ही इफ्तार की तैयारियां शुरू हो गईं। बाजारों में खजूर, फल, शर्बत और पकवानों की खरीदारी के लिए भीड़ नजर आई। बच्चों और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखा गया। इफ्तार के वक्त अज़ान के साथ ही लोगों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला। कई घरों में सादगी के साथ इफ्तार किया गया तो कुछ स्थानों पर सामूहिक इफ्तार का भी आयोजन हुआ। रोज़ेदारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.