जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। ईद- उल- फितर (ईद) का त्यौहार जिले में अकीदत के साथ शनिवार को मनाया गया। तय समय पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन शांति और भाईचारगी की दुआएं मांगी गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर सभी उत्साह से लबरेज रहे। पर्व को लेकर बच्चों की प्रसन्नता देखते बन रही थी। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने अपने ख़ुत्बे में कौम के लोगों को हर प्रकार की बुराई से परहेज करने और नेक बनने की नसीहत दी। शहर स्थित शाही ईदगाह में सुबह 9:15 बजे मौलाना फैसल कमर ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा बड़ी मस्जिद, लाल दरवाजा मस्जिद, मदरसा हनफिया मस्जिद, सब्जीमंडी स्थित मस्जिद, आदमपुर ईदगाह, हादी रजा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद नमाज अदा की गई। नमाज के बाद विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.