अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई तीसरे जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब
मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता रमजान-उल-मुबारक का मुकद्दस महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इबादत का जज्बा परवान चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुंगेर जिले भर की मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की तमाम मस्जिदों में नमाजियों का भारी हुजूम देखा गया, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।मस्जिदों में रही रौनकःमुंगेर की ऐतिहासिक किला परिसर स्थित जामा मस्जिद, हजरतगंज, बेकापुर और पूरबसराय की प्रमुख मस्जिदों में दोपहर की अजान होते ही नमाजियों का आना शुरू हो गया। गर्मी और धूप के बावजूद रोजेदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कई मस्जिदों में जगह कम पड़ जाने के कारण नमाजियों ने सड़क के किनारे और बरामदों में सफें बिछाकर खुदा की इबादत की।अमन-चैन की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.