बरेली, मार्च 21 -- बरेली। ईद-उल-फितर का त्योहार शहर से लेकर देहात तक पूरे जोश और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआएं की गईं। शनिवार सुबह 6:40 बजे से ईद की नमाज का सिलसिला शुरू हुआ, जो करीब 11 बजे तक चलता रहा। बाकरगंज स्थित ईदगाह में सबसे बड़ी नमाज अदा की गई, जहां हजारों लोगों ने एक साथ सजदे में सिर रखकर इबादत की। सुबह से ही शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचने लगे थे। ठीक साढ़े दस बजे काजी-उल-हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने नमाज अदा कराई। ईदगाह मैदान नमाजियों से भरा नजर आया, जहां सफों में खड़े नमाजी अल्लाह की बारगाह में दुआ करते नजर आए। नमाज के बाद देश और दुनिया में अमन-ओ-इत्तेहाद की दुआ की गई। वहीं दर...