गंगापार, मार्च 21 -- करछना क्षेत्र में शनिवार को ईद का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की और देश की सलामती व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। करेहा, कपठुआ, हल्दी कला, गलुवाबाद, पचेदवरा, पुरैनी, गधियांव, बरदहा व पडोखरा सहित कई गांवों में विशेष रौनक देखने को मिली। रोजेदारों ने एक माह तक रोजा रखने के बाद ईद को खुदा का इनाम बताया। जगह-जगह ईद मिलन समारोह आयोजित हुए, जहां लोगों ने मिलकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...