फतेहपुर, मार्च 21 -- खागा। नगर के नई बाजार स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर 'ईद मुबारक' कहा और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। एसडीएम अभिनीत कुमार, सीओ दुर्गेश दीप और कोतवाल रमेश पटेल नेतृत्व में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.