भदोही, मार्च 14 -- भदोही, संवाददाता। शहर के साथ ही जिले भर की मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज पूरी अकीदत तथा एहतराम के साथ अदा की गई। शहर के मेन रोड तकिया कल्लन शाह स्थित जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ नजर आई। उधर, सुरक्षा को लेकर डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जवानों संग सड़कों पर पैदल मार्च किया। बता दें कि माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह से ही चहल पहल बढ़ गई थी। इस दौरान बच्चों में जहां अलविदा की नमाज को लेकर उत्साह देखा गया वहीं बड़े बुजुर्ग भी तैयार होकर घंटो पहले मस्जिद पहुंच गए थे। जामा मस्जिद में अधिक भीड़ होने के बाद भी उत्साह नजर आया। शहर के साथ ही ज्ञानपुर, घोसिया, खमरिया, सुरियावां, नईबाजार, मोढ़, जंगीगंज, ऊंज, सुभाषनगर, चौरी, बाबूसराय, महराजगंज, औराई ...