मधेपुरा, फरवरी 21 -- चौसा, निज संवाददाता। रमजान के पहले जुमा पर प्रखंड क्षेत्र के मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज़ पढ़कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। प्रखंड क्षेत्र के मस्जिदों में रोजेदारों में खासे उत्साह देखा गया। जुमे की नमाज के लिए अकीदतमंद बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी थी। चौसा जमा मस्जिद पैना, चंदा कबीर टोला, चंदा मदीना मस्जिद, खान टोला चंदा, दिवान टोला चंदा, खानकाह-तालीम साह, फुलौत, लौआलगान, अराजपुर, सोनवर्षा, बसैठा सहित सभी छोटी बड़ी सभी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। कई मस्जिदों की छत पर भी नमाजियों के लिए व्यवस्था की गयी थी। पैना जामा मस्जिद के इमाम मौलाना डाबर ने जुमा की नमाज से पहले अपनी तकरीर में कहा कि इस महीने में रोजेदार पर अल्लाह का खास करम होता है। उन्होंने कहा कि रमज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.