पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पवित्र माहे रमजान के 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद शुक्रवार की संध्या अकीदतमंदों ने चांद का दीदार किया। चांद नजर आते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। चांद दिखने के साथ ही माहे रमजान का समापन हो गया और शनिवार को पूरे क्षेत्र में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जाएगी। चांद दिखने की खबर फैलते ही पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के गांवों और मोहल्लों में रौनक बढ़ गई। अकीदतमंदों सहित रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और शनिवार की सुबह ईदगाह में नमाज अदा करने की तैयारी शुरू कर दी। लोग देर शाम तक बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। शुक्रवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.