अकीदतमंदों ने छठी मोहर्रम पर निकाला मेहंदी का जुलूस
उन्नाव, जून 23 -- उन्नाव, संवाददाता। छठी मोहर्रम पर सोमवार रात को शहर के चौधराना मोहल्ला से हज़रत क़ासिम की याद में पारंपरिक मेहंदी का जुलूस श्रद्धा व अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। पूरे रास्ते नौहाखानी और मातम की सदाओं से माहौल गमगीन बना रहा। मोहर्रम पर निकलने वाले इस ऐतिहासिक जुलूस में अंजुमन-ए-हुसैनिया के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सदस्यों ने नौहाखानी करते हुए सीना ज़नी की और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस में शामिल लोग हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मेहंदी का यह जुलूस चौधराना से शुरू होकर पुरानी बाजार, धुबियाना और राम नगर मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते भर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और कर्बला के शहीदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.