मोतिहारी, मार्च 20 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। नगर के सभी मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदतमंदों ने अदा की। अजान की आवाज जैसे ही कानों तक पहुंची, अकीदतमंद मस्जिदों की ओर चल पड़े। अकीदतमंदों ने जमाअत के साथ फर्ज की नमाज अदा की। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित अकीदतमंदों ने सजदे में सिर झुकाया और अमन-चैन व विश्व शांति के लिए दुआ की। इस अवसर पर शहर के जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, अगरवा मस्जिद , खुदा नगर, जॉनपुल, बरियारपुर व मठिया सहित सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज की गयी। जामा मस्जिद में अधिक भीड़ होने के कारण अकीदतमंदों ने सड़क पर ही नमाज अदा की। इमाम कारी जलालुद्दीन कासमी ने नमाज अदा करायी। रमजान की फजीलत व रोजे-इबादत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रमजान का यह पवित्र महीना समाज को एकसूत्र में बांधने का काम करता है।जिस ...