अकीदतमंदों को शरबत पिलाई, दिया भाईचारे का संदेश
भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर। नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से गुरुवार को आदमपुर चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल के पास सेवा शिविर लगाकर मुहर्रम जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के बीच शरबत और ठंडे पेयजल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश मंडल ने बताया कि मायागंज और खंजरपुर के विभिन्न इमामबाड़ों से निकले अखाड़ा जुलूस में शामिल लोगों की सेवा की गई। उन्होंने कहा मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और इस पहल के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता एवं भाईचारे का संदेश भी दिया गया। मौके जोगिंदर चौधरी, पवन मंडल, उपेंद्र दास, विजय हरि, प्रदीप कुमार, शशि शंकर राय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अकीदत से निकला 8वीं मोहर्रम का मातमी जुलूस यह भी पढ़ें- सेवा न्याय समिति की ओर से पेयजल की व्यवस्था यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.