छपरा, फरवरी 17 -- गोपालगंज जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रह्म स्थान के समीप की थी नशे की हालत में फायरिंग गोपालगंज थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और एक अन्य व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया छपरा ,हमारे संवाददाताl जिले के अकिलपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार को सीनियर एसपी विनीत कुमार ने मंगलवार को सस्पेंड कर दियाl यह जानकारी सीनियर एसपी ने दी । इसके पूर्व में सब इंस्पेक्टर मांझी थाने में पदस्थापित थे। गौरतलब हो कि गोपालगंज जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रह्मस्थान के समीप रविवार की शाम हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान जिले के अकीलपुर थाने में पदस्थापित दारोगा व अरवल जिले के वर्षी थाना क्षेत्र के तवकला गांव के आशीष कुमार, पटना जिले के राम...