रुडकी, जनवरी 5 -- रुड़की, संवाददाता। भाजपा सुभाष गंज मंडल ने अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। बीटी गंज में आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपा सुभाष गंज मंडल के अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे अंकिता हत्याकांड में राजनीति कर रहे हैं और सरकार पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.