अकासा की फ्लाइट रही रद्द
दरभंगा, जुलाई 8 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। दरभंगा और नई दिल्ली के बीच बुधवार को अकासा की फ्लाइट को रद्द किए जाने से यात्रियों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों यात्रियों ने विमानन कंपनी के प्रतिनिधि के सामने जमकर विरोध जताया। वहीं दूसरी ओर मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट करीब चार घंटे की देरी से पहुंचने से यात्रियों को दरभंगा एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। बताया जाता है कि दिल्ली से 10.50 बजे पहुंचने वाली अकासा की फ्लाइट का बड़ी संख्या में यात्री इंतजार कर रहे थे। फ्लाइट रद्द किए जाने की जानकारी मिलने पर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। दूर-दूर से यात्री दिल्ली जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.