नोएडा, सितम्बर 8 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने सितंबर के बाद मुंबई जाने वाली उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया है। एयरलाइंस 30 सितंबर के बाद नोएडा से मुंबई की दैनिक फ्लाइट्स स्थगित करने जा रही है। राहत की बात यह है कि एक अक्तूबर से अकासा एयर नवी मुंबई के लिए उड़ानें शुरू कर देगी। शुरुआत में अकासा एयर ने नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू की थीं, जिन्हें जुलाई में बंद कर मुंबई के लिए दो दैनिक उड़ानें (दोपहर 2:10 बजे और रात 9:05 बजे) शुरू की गई थीं। इनमें से रात की उड़ान को कंपनी ने दो दिन पहले ही बंद कर दिया था। यह भी पढ़ें- एक अक्तूबर से अकासा एयरलाइंस की मुम्बई की सातों दिन उड़ान वहीं, अब दोपहर 2:10 बजे वाली फ्लाइट भी 30 सितंबर से बंद हो जाएगी, जिसके लिए अकासा की आधि...