अकासा एयर मुंबई से हनोई के लिए उड़ान शुरू करेगी
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली। अकासा एयर ने मुंबई से हनोई के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने बताया है कि वह इस साल चार सितंबर से मुंबई और वियतनाम की राजधानी हनोई के बीच सेवा की शुरुआत करेगी। यह वियतनाम के लिए उसकी पहली उड़ान होगी जो सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी। यह दक्षिण-पूर्व एशिया में रणनीतिक विस्तार की एयरलाइंस की योजना का हिस्सा है। इस मार्ग के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। अकासा एयर ने कहा कि हनोई के लिए सीधी उड़ान से दक्षिण एशिया में एयरलाइंस की उपस्थिति मजबूत होगी। अपनी सुगमता, पर्यटन के लिए आकर्षण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण भारतीय यात्रियों के लिए अल्पावधि ठहराव के रूप में वियतनाम की लोकप्रियता बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.