अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 40वां विमान
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने अपने बेड़े में 40वां विमान शामिल कर लिया है। अकासा एयर अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी ने बताया कि उसे 40वें विमान के रूप में बोइंग 737 मैक्स 8-200 की डिलीवरी मिल गई है। एयरलाइन ने इस वर्ष अब तक बोइंग 737 मैक्स के नौ नए विमान अपने बेड़े में शामिल किए हैं। अगस्त, 2022 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने वाली अकासा एयर फिलहाल देश के 28 घरेलू और सात अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है। कंपनी ने बोइंग 737 मैक्स के 226 विमानों का ऑर्डर दिया हुआ है। यह भी पढ़ें- अकासा एयरलाइंस की रोजाना उड़ान फिर शुरू करने की उम्मीद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.