नई दिल्ली, फरवरी 2 -- सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दे दी है। वह आय से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में हैं। सोमवार को ही डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों उनसे मिलने जेल पहुंचे थे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही उन्हें किसी और जेल मे शिफ्ट करने की बात कही थी। मजीठिया ने जान का खतरा होने की बात कहकर अंतरिम जमानत मांगी थी। पिछली सुनवाई में जस्टिस संदीप मेहता ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी, "हम उन्हें चंडीगढ़ जेल शिफ्ट करने के लिए कह रहे हैं, इसमें क्या समस्या है?" मजीठिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव अग्रवाल ने न्यायालय से अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया और दलील दी थी कि उनकी जान को वास्तविक खतरा है, जैसा कि राज्य की अपनी तीन जनवरी की खुफिया रिपोर्ट में दर्शाया गया है। अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.