अकाली दल हो जाएगी जीरो पर आउट, BJP को मिलेंगी इतनी सीटें? CM भगवंत मान ने लिखकर की भविष्यवाणी
नई दिल्ली, मई 25 -- पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इस बीच, वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखकर भविष्यवाणी की है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में BJP और कांग्रेस, दोनों ही 10 सीटों का आंकड़ा मुश्किल से ही पार कर पाएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन BJP से बेहतर रहेगा। NDTV को दिए एक खास इंटरव्यू में भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल जीरो सीट पर आउट हो जाएगी। इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री मान ने एक कागज पर अपनी भविष्यवाणी लिखकर दी और उस पर दस्तखत भी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी BJP पठानकोट इलाके में सिर्फ़ एक या दो सीटें ही जीत पाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर कहा कि जहाँ तक कांग्रेस की बात है, वो भी सिमटकर अब एक अंक वाली संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.