नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर विवाद बढ़ते जा रहा है। दरअसल, ये फिल्म 3 जुलाई के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। फिर अचानक इस फिल्म को 48 घंटे के अंदर हटा दिया गया। ऐसे में लोग नाराज हाे गए हैं। वे सवाल उठा रहे हैं। वहीं कई संगठनों इसकी पब्लिक स्क्रीनिंग करा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल ने तो ऐलान कर दिया है कि वे इस फिल्म को पंजाब के हर गांव और हर कोने में दिखाएंगे।सुखबीर सिंह बादल का बयान बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हजारों निर्दोष सिख युवाओं और शहीद भाई जसवंत सिंह जी खालरा जैसी महान सिख शख्सियतों पर जो अमानवीय अत्याचार ढाए गए थे, उस पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को शिरोमणि अकाली दल पंजाब के हर गांव और कोने-कोने में...