कौशाम्बी, फरवरी 27 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी भैयालाल ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा धनीराम गुरुवार की शाम दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रहने वाले मेग्घा पुत्र ननकू ने अकारण उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी तो सभी दंग रह गए। बड़ा भाई जुग्गीलाल पीड़ित किशोर को लेकर आरोपी के यहां उलाहना देने गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अपने भाई गरगज, बेटे मिट्ठू व भतीजे लवकुश के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल भाइयों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...