कानपुर, नवम्बर 20 -- कानपुर। प्रयागराज मंडल की ओर से अकारण चेनपुलिंग घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पूरे मंडल में यह अभियान एक अप्रैल से 19 नवंबर तक चला। इसके तहत कानपुर के रेलवे स्टेशनों पर कुल 669 लोगों पर कार्रवाई की गई। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसका मकसद ट्रेनों के सुचारू संचालन और यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। मंडल में इस अवधि में 4022 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें कानपुर के 669 लोग हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 625, पनकी धाम से 36 और अनवरगंज पर 18 लोगों पर कार्रवाई की गई। बताया कि इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.