अकादमी के बच्चों ने रायफल शूटिंग का लिया प्रशिक्षण
अयोध्या, जून 9 -- अयोध्या संवाददाता। एक अकादमी के विद्यार्थियों ने शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया तथा निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया। मंगलवार को अयोध्या शूटिंग रेंजसिविल लाइन में 50 बच्चों को निःशुल्क शूटिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के बीच एक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें तीन पुरुष एवं तीन महिला प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अयोध्या जिले के आयुर्वेदिक अधिकारी महेंद्र सिंह तथा विष्णु कमिश्नर कार्यालय के ओएसडी सच्चिदानंद मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सिद्धांत, लक्ष्य कुमार, हम्माद, तान्या रावत, आराध्य तथा श्रेयांश ने उत्कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.