नोएडा, जून 13 -- नोएडा, संवाददाता। एमिटी विश्वविद्यालय और एक्रीडेटेड हेल्थकेयर ऑरगनाइजेशन के बीच शुक्रवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में सामूहिक विशेषज्ञता के प्रयासों और नवचारों उद्योग अकादमिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए यह समझौता किया गया। समझौता पत्र पर एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला की उपस्थिती में एमिटी विश्वविद्यालय की संयुक्त कुलसचिव डा आशा प्रेमनाथ और कंसोरियम ऑफ एक्रीडेटेड हेल्थकेयर ऑरगनाइजेशन (सीएएचओ) के अध्यक्ष डा विजय अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सीएएचओ के वित्तीय सचिव डॉ. नरिन सहगल, दिल्ली सीएएचओ के स्टेट चेयरमैन सतीश कुमार और एमिटी विश्वविद्यालय के डॉ. चंद्रदीप टंडन, डॉ. बीएन मलिक, डॉ. भूमादेवी, डॉ. तनवीर नावेद और डॉ. साज़िना सईद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.