कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग की ओर से प्रदेश का पहला मनोविज्ञान आधारित युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। दो दिवसीय आयोजन में छात्रों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को प्रभावी ढंग से समझाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य जरूरी है। उन्होंने आयुर्वेद में मौजूद मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी साझा की। जिसमें आहार, विहार और वातावरण का महत्व बताया। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि बदलते समय के साथ शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में आवश्...