पूर्णिया, मार्च 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी उतनी ही आवश्यक है। अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उक्त बातें पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कही। वे शनिवार को पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ब्रह्माकुमारीज़ के शिक्षा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। नई आशा एक बेहतर कल थीम पर आधारित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग के छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करना तथा उन्हें सकारात्मक और संतुलित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था। सेमिनार में विशेष मेडिटेशन सत्र में राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.