फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर ठगी के एक मामले में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से महंगा मोबाइल फोन ऑर्डर कर लिया, जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपये थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल 2026 को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए 3000 रुपये का गिफ्ट वाउचर देने का झांसा दिया और एक ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक कर फ्लिपकार्ट अकाउंट एक्सेस कर लिया। यह भी पढ़ें- टी-शर्ट के पैसे रिटर्न कराने के नाम पर 98 हजार ठगे आरोपी ने पीड़ित के फ्लिपकार्ट अकाउंट से नथिंग फोन मोबाइल फोन ऑर्डर किया, जिसकी कीमत 24,226 ...