फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को इंटरमीडिएट अकाउंटेंसी की परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न हुई। हालांकि अकाउंटेंसी के गुणा भाग में कई छात्र उलझते हुए दिखाई दिए। सीबीएसई में इंटरमीडिएट अकाउंटेंसी परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। परीक्षा केंद्रों में दस बजे तक ही प्रवेश की अनुमति थी लिहाजा परीक्षार्थी देरी हो जाने के डर से घर से भी पहले ही निकल रहे हैं। परीक्षा कक्षों में हाथ में प्रश्नपत्र आते ही कई सवालों में परीक्षार्थी भी उलझ गए। 80 अंक के प्रश्नपत्र में एक भाग 60 अंक का तो दूसरा भाग 20 अंक का था। आंतरिक विकल्पों के साथ अनिवार्य प्रश्न भी थे। प्रश्नपत्रों में गणनाओं में छात्र उलझ गए। कई सवालों का गुणा भाग खासा पेचीदा था। परीक्षार्थियों की मानें सेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.