नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम के अकाउंटेंट पर रुपये गबन करने का आरोप लगा है। मेंटेनेंस कंपनी के मैनेजर ने अकाउंटेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी में मेंटेनेंस की देखरेख कर रही कंपनी के मैनेजर मयंक किरौला ने बताया कि चेरी काउंटी सोसाइटी में रणदीप सिंह को अकाउंटेंट पद पर कार्यरत किया गया था। आरोप है कि सोसाइटी में बिजली मीटर रिचार्ज करने के दौरान एकाउंटेंट ने कुछ रुपये का गबन किया है। मैनेजर के मुताबिक मेंटेनेंस कंपनी की जांच पड़ताल के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस मामले में अकाउंटेंट के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.