मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- - अतरदह-शेरपुर रोड में दिनदहाड़े वारदात ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अतरदह-शेरपुर रोड में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूनम कुमारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।पीड़िता पूनम कुमारी ने बताया कि वह एक निजी कोचिंग संस्थान के अकाउंट विभाग में कार्यरत है। सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर निकल गयी थी। घर के अन्य सदस्य भी 10 बजे तक अपने काम पर चले गये थे। घर में उनकी भाभी मौजूद थी, जो कुछ देर के लिए प...