हमीरपुर, अप्रैल 12 -- बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के उमरी गांव के अकहरा मौजा में अज्ञात कारणों से भड़की आग से करीब 55 बीघा में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल खाक हो गई। करीब 65 बीघा की पराली जली है। इस अग्निकांड में किसानों को लाखों की क्षति हुई है। दूरी अधिक होने की वजह से दमकल दस्ते को मौके पर पहुंचने में देरी हो गई। जब तक दस्ता पहुंचा तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। तहसीलदार मौदहा ने घटना स्थल का जायजा लेकर किसानों को सांत्वना दी और शासन स्तर से मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उमरी गांव के अकहरा मौजा में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते मेड़ में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग खेतों में पहुंच गई। गांव निवासी उदयभान सिंह के खेत में घटना के समय कतराई चल रही थी। दस बीघा के चक में दो बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.