संभल, फरवरी 23 -- विकासखंड बनियाखेड़ा के इस गांव में ग्रामीण लंबे समय से नालियों की सफाई की मांग कर रहे थे। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों ने बीडीओ को भी शिकायत भेजी थी। मामला तब तूल पकड़ा जब हिंदुस्तान समाचार पत्र ने रविवार को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार को ग्राम सचिव अवनीश उपाध्याय गांव पहुंचे और सफाई कर्मियों से नालियों की सफाई कराई। सफाई कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.