अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अकराबाद, संवाददाता। कस्बे के मेन बाजार में ग्राम पंचायत निधि से कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि नाली की गहराई और चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं रखी गई है, वहीं नाली के बेस में गिट्टी भी नहीं डाली गई है, जिससे निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासी बिमलेश यादव, करन सिंह और प्रदीप मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत निधि से कराए जा रहे इस कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो नाली जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है और सरकारी धन की बर्बादी होगी। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूपेश यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नाली निर्माण का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.