अलीगढ़, मार्च 21 -- अकराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अकराबाद थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में दो समुदायों में हुए टकराव के मामले में पुलिस ने 11 नामजद समेत 31 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का अभी उपचार चल रहा है। एतियातन इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं,पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अकराबाद कस्बे में चार मार्च को होली पर नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने रंग डाल दिया था। तभी दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश जान बैठे। आरोप है कि गुरुवार की रात होली वाली गली निवासी कमल सिंह पुत्र मुलायम सिंह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में दानिश की दुकान के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने कमल सिंह को पकड़ लिया और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर जितेन्द्र को भी हमलावरों ने पीट दिया। आरोपी द...