अकराबाद पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जूस विक्रेता की मौत
अलीगढ़, मई 19 -- अकराबाद। थाना क्षेत्र में अकराबाद पुल के पास हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गन्ने का जूस बेचने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम मानई निवासी 45 वर्षीय विजेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह अपनी पत्नी मीना के साथ हाईवे किनारे गन्ने का जूस बेचने का कार्य करते थे। बताया गया कि घटना के समय उनकी पत्नी जूस मशीन के पास मौजूद थीं, जबकि विजेंद्र सिंह किसी काम से हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की गयी जान हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 1033 हाईवे एम्बुलेंस घायल को मलखान सिंह अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.