अकरम टिप्पा गैंग ने मांगी रंगदारी, न देने पर कैफे संचालक पर हमला
अलीगढ़, सितम्बर 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर में कुख्यात अकरम टिप्पा गैंग के गुर्गों की गुंडागर्दी फिर सामने आई है। एक कैफे संचालक से रोजाना दो हजार रुपये की चौथ मांगी गई, विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया और जान से मारने के लिए गोली तक चला दी। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में तीन भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जमालपुर निवासी साइम पुत्र अलीम के अनुसार वह क्षेत्र में ही डोरा डोरा नामक केफे चलाते हैं। 25 जुलाई को रात 10 बजे वह अपने कैफे की सामग्री लेने के लिए दोदपुर जा रहे थे, तभी अशरफ उर्फ जियाउर्रहमान पुत्र सलीम, अनस पुत्र सलीम व असलम पुत्र सलीम निवासी गोल मार्केट जमालपुर ने रास्ते में रेडियो कॉलोनी जमालपुर में उनको रोक लिया। गालीगलौज करने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.