लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- पहाड़पुर गांव के रहने वाले अकबाल सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक 3 हासिल की है। अकबाल सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह के बेटे और सरदार नाजिर सिंह संधू के पोत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक की शिक्षा अकाल विश्वविद्यालय बठिंडा से और स्नातकोत्तर की शिक्षा पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला से पूरी की। उनकी इस उपलब्धि पर कालेज व परिवार ने गर्व व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.