कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर देहात। अकबरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रवेश मार्ग पर रखे कूड़ेदान में नवजात के फेंकने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह कूड़ा डालने गए लोगों ने नवजात को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात को कूड़े से उठवाकर मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। अकबरपुर कस्बे में माती रोड पर मेडिकल कॉलेज जाने वले प्रवेश मार्ग पर एक कूड़ादान रखा है। शनिवार सुबह मोहल्ले के कुछ लोग कूड़ा डालने पहुंचे तो कूड़ेदान में नवजात पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कूड़ेदान से उठवाकर मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. आरके गौतम ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि प्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.