कानपुर, दिसम्बर 13 -- अकबरपुर में 79 तो पुखरायां में 58 जोड़े एक दूसरे के हुये -मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आयोजित हुये कार्यक्रम -पहली बार अकबरपुर में व्यवस्थित तरीके से दिखा भोजन वितरण फोटो 13 एकेबी 26 परिचय-अकबरपुर में एक दूसरे को वरमाला पहनाते वर वधू। कानपुर देहात, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शनिवार को अकबरपुर व पुखरायां में कार्यक्रम आयोजित किये गये। अकबरपुर में जहां 79 जोड़े एक दूसरे के हुये वहीं दूसरी ओर पुखरायां में 58 जोड़ों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। अकबरपुर में लंबे समय बाद विवाह कार्यक्रम व्यवस्थित नजर आया। अकबरपुर के रूरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी के साथ ही डीएम कपिल सिंह व सीडीओ लक्ष्म...