कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में माती फायरस्टेशन के पास झांसी कानपुर हाई वे पर रविवार रात में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिकरू चौबेपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर का रहने वाला पैतीस वर्षीय अमरचंद्र पुत्र मिश्रीलाल रविवार को अपनी ससुराल गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम गांव में आया था। देर रात वह बाइक से मेडिकल कालेज अकबरपुर में भर्ती अपने साले पवन की पत्नी क्षमा को देखने के लिए जा रहा था। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत रास्ते में कानपुर- झांसी हाई -वे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र...