अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर शुक्रवार को नगर के बीएन इंटर कालेज में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिले के सह प्रचार प्रमुख प्रेम प्रकाश ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल संबोधित करेंगे, जिन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन हिन्दू समाज को संगठित करने तथा राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है। हिंदू सम्मेलन समिति ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में सम्मेलन में समय से पहुंचने का आग्रह किया है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सर्वहिन्दू समाज की युवाशक्ति विवेकानंद बस्ती के हिन्दू परिवारों में सम्पर्क कर सम्मेलन में सपरिवार आने का आग्रह कर रही है। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.