मथुरा, अगस्त 9 -- छाता के समीप ग्राम अकबरपुर निवासी देवेंद्र (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने छाता कोतवाली में एक नामजद व्यक्ति सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार देवेंद्र पांच अगस्त को घर से निकला था। देर शाम उसका फोन बंद हो गया। तलाश के दौरान उसका शव गांव के पास रेलवे ट्रैक के निकट मिला। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव रेलवे लाइन पर रख दिया गया, जिससे हत्या का मामला आत्महत्या लगे। मामले को लेकर मृतक के समर्थकों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की ...