मुरादाबाद, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में बुधवार को विद्युत बिल राहत योजना के तहत लगाए गए कैंप में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए 55 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने चार नामजद समेत 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दढ़ियाल (टांडा) निवासी सुल्तान अली वर्तमान में सिढावली बिजली घर पर तैनात हैं। बुधवार को वह अपनी टीम के साथ अकबरपुर के प्राथमिक स्कूल के पास अस्थाई कैंप लगाकर ग्रामीणों को बकाया बिलों में राहत की जानकारी दे रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही कुछ दबंग वहां आ गए। आरोप है कि हसना उर्फ हसनैन, दानिश, आरिफ और शहनाज ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर टीम को गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सरकारी मोबाइल की स्क्रीन भी तोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.