कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरपुर में देश सेवा कर लौटे पूर्व सैनिकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने वीर जवानों के प्रति सम्मान और गर्व व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह यादव ने की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने पूर्व सैनिकों को फूल-मालाएं पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पूर्व सैनिकों में जगबीर सिंह यादव, प्रेम सिंह, जगत नारायण दुबे, महेंद्र सिंह यादव, रावेंद्र सिंह और रामबाबू प्रमुख रूप से शामिल रहे। जैसे ही सभी पूर्व सैनिक मंच पर पहुंचे, पंचायत परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सैकड़ों ग्रामीण खड़े होकर उनका अभिनंदन करते नजर आए। यह पल गांववासियों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा...