अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर ब्लॉक परिसर में बने व्यावसायिक दुकानों के आवंटन को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी/एसडीएम विशाल सारस्वत के निर्देश पर दुकानों के वास्तविक आवंटियों की स्थिति की जांच कराई जा रही है, जिससे अवैध तरीके से लाभ उठा रहे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।जानकारी के अनुसार, ब्लॉक परिसर में आवंटित कई कक्षों के मूल आवंटी या तो अब जीवित नहीं हैं या फिर उन्होंने स्वयं व्यवसाय करना बंद कर दिया है। इसके बावजूद कई दुकानों का उपयोग अन्य लोग कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ आवंटियों ने अपने दुकानों को ऊंचे किराए पर दूसरों को दे रखा है, जबकि ब्लॉक को वे नाममात्र का किराया ही जमा कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें तीन एडीओ पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.