अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले के अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सीएनजी गैस से भरे एक टैंकर में अचानक विस्फोट हो गया। यह घटना सुबह करीब दस बजे हरैया क्षेत्र के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बसखारी बाईपास के पास से गुजर रहे टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद विस्फोट हो गया। यह टैंकर सीएनजी लेकर आजमगढ़ से अकबरपुर स्थित जगमोहन पेट्रोल पंप पर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्परता से स्थिति पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। गैस रिसाव और विस्फोट के दौरान आसपास मौजूद लोग काफी घबरा गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.