भागलपुर, मार्च 22 -- नपं अकबरनगर सहित विभिन्न इलाकों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई है। थाना क्षेत्र के सभी कस्बों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। ईदगाह में नमाज पढ़कर अमन, खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी। इस दौरान स्थानीय पुलिस ईद को लेकर विभिन्न इलाकों में भ्रमणशील रही। पर्व को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...